Mahindra XUV 3XO Price in India: इसके स्टाइलिश लुक ने कर दिया है सबको हैरान

Ganesh Rathod
8 Min Read

Mahindra XUV 3XO Price in India: भारत में महिंद्रा की गाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। महिंद्रा पावरफुल और शक्तिशाली गाड़ियों को बनाने के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। ऐसे में महिंद्रा कंपनी लगातार अपने पोर्टफोलियो में नई-नई मॉडल को ऐड करते रहती हैं। आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की आगामी एसयूवी की झलक दिखाई। यह एसयूवी दो सेगमेंट्स में आएगी। 

WhatsApp Channel Join Now

पहला सेगमेंट उसकी साइज़ में कॉम्पैक्ट एसयूवी होगा, जैसे मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन और किआ सोनेट और दूसरा सेगमेंट बड़ी एसयूवी में होगा, जैसे ह्युंडई क्रेटा। यह नई एसयूवी Mahindra XUV 3XO बाजार में बहुत प्रतिस्पर्धी होगी। इसकी डिज़ाइन और फीचर्स भी बहुत अच्छे होंगे। आनंद महिंद्रा ने इसे 29 अप्रैल, को लॉन्च करने की जानकारी भी दी है। 

ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च की जाने वाली Mahindra XUV 3XO के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। अगर आप एक नई गाड़ी लेने का सोच रहे है तो इसके बारे में जानकारी जरूर एकत्रित कर ले। इस लेख में हम आपको Mahindra XUV 3XO के फीचर्स, कीमत, इंजन, माइलेज, लॉन्चिंग डेट, स्पेसिफिकेशन जैसे चीजों के बारे में भी बताएंगे, अगर आप भी इस गाड़ी के बारे में जानकारी जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Mahindra XUV 3XO Design

Mahindra XUV 3XO को अनुमानित रूप से कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके डिज़ाइन में कुछ नए बदलाव होंगे, जो महिंद्रा की आगामी बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों के डिज़ाइन से मिलते जुलते होंगे। इस कॉम्पैक्ट SUV में नई ग्रिल, डुअल बैरल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी-शेप के एलईडी डीआरएल, बेहतर बंपर जो ज्यादा बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ होगा, डुअल टोन अलॉय व्हील, चौड़ी एलईडी टेललाइट्स, और कंपनी के ट्विन-पिक लोगो के साथ बड़ा सा टेलगेट शामिल होंगे।

WhatsApp Channel Join Now

Mahindra XUV 3XO Engine

Mahindra  XUV 3XO में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर का डीआई पेट्रोल इंजन, और 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन हो सकता है। इन इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा, XUV 3XO की परफ़ॉर्मेंस बहुत शानदार हो सकती है। साथ ही आपको बता दे की Mahindra XUV 3XO में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में मौजूद है।

Mahindra XUV 3XO Specification

प्राइसRs. 7.49 लाख onwards
इंजन1197 cc & 1497 cc
सुरक्षा5 स्टार (ग्लोबल एनकैप)
ईंधन के प्रकारपेट्रोल और डीज़ल
ट्रैंस्मिशनमैनुअल और Automatic
बैठने की क्षमता5 सीटर

इसके बारे में भी जरूर पढ़िए: Mahindra Bolero Neo Plus

Mahindra XUV 3XO Features

आनंद महिंद्रा और उनकी कंपनी ने जारी टीजर वीडियो के बाद से खबरें चलाई हैं कि Mahindra XUV 3XO में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। Mahindra XUV 3XO में लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट, वायरलेस चार्जर, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नई सीट अपहॉलस्ट्री, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियां हो सकती हैं।

WhatsApp Channel Join Now

Mahindra XUV 3XO Mileage And Speed

महिंद्रा ने दावा किया है कि XUV 3XO की माइलेज 20.1 kmpl तक होगी और यह केवल 4.5 सेकेंड में 0 से 60 kmph की गति तक पहुंचेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, यदि एक्सयूवी 3एक्सओ के पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज इतनी होती है तो यह निश्चित रूप से नेक्सॉन, ब्रेजा, सोनेट, और वेन्यू से अधिक होगी। 

यहां तक कि नेक्सॉन, वेन्यू, और सोनेट डीजल इंजन से भी ज्यादा माइलेज प्रदान करते हैं। इसके अलावा, XUV 3XO को डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध किया जाएगा, जिससे इसकी माइलेज और भी बेहतर हो सकती है। ऐसे में, इसे अन्य कंपनियों की एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स के लिए एक प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO Safety Features

Mahindra XUV 3XO में सुरक्षा के लिए इस कार में EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कार में 360 डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं। वैसे भी महिंद्रा कंपनी अपने शक्तिशाली और पावरफुल गाड़ियों के लिए ही जानी जाती है।

WhatsApp Channel Join Now

Mahindra XUV 3XO Price in India

अगर Mahindra XUV 3XO की कीमत की बात की जाए तो Mahindra XUV 3XO की बेस मॉडल की कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू हो रही है।  इसके अलावा Mahindra XUV 3XO की टॉप मॉडल ऑन रोड की कीमत 13.99 लाख रुपये है। मौजूद समय में इसके कुल 19 वेरिएंट मौजूद है जिनकी कीमत अलग-अलग रखी गई है।

Frequently Asked Questions

  • महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च की जा रही नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO की कीमत कितनी है?

    महिंद्रा कंपनी द्वारा लॉन्च की जा रही नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है, जबकि इसकी टॉप मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये है।

  • महिंद्रा कंपनी की नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO कितने किलोमीटर की माइलेज देती है?

    महिंद्रा कंपनी की नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO 20.1 किलोमीटर की माइलेज देती है।

  • महिंद्रा कंपनी अपनी आने वाली नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO कब लॉन्च कर रही है?

    महिंद्रा कंपनी अपनी आने वाली नई एक्सयूवी Mahindra XUV 3XO 29 अप्रैल 2024 को लॉन्च कर रही है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको महिंद्रा कंपनी द्वारा लांच की जा रही Mahindra XUV 3XO के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। महिंद्रा एक बार फिर से अपनी नई एक्सयूवी मॉडल के साथ भारतीय मार्केट में उतर रही है ऐसे में अगर आप एक अच्छी और दमदार एक्सयूवी खरीदना चाहते हैं तो Mahindra XUV 3XO के बारे में जरूर जानकारी प्राप्त कर ले। Mahindra XUV 3XO से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा बताया गया इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद,

ganesh profile

हेलो गाइस मेरा नाम गणेश राठोड है। मुझे टेक्नोलॉजी में बोहत रूचि है, और मुझे टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी हासिल करना और लोगो के साथ ऐसी जानकारी शेयर करना काफी अच्छा लगता है। खबरे दिन भर के माध्यम से में टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग से जुडी जानकारी आपके साथ शेयर करूँगा।

Share This Article
1 Comment