Mahindra Bolero Neo Plus Price and Features: कितने में मिलेगी यह दमदार इंजन वाली SUV

Ganesh Rathod
8 Min Read

Mahindra Bolero Neo Plus Price and Features: दोस्तों भारत के सड़कों पर महिंद्रा कंपनी की बोलेरो को हमेशा से देखा जा रहा है। महिंद्रा कंपनी के बोलेरो को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है इसलिए महिंद्रा हमेशा बोलेरो में अलग-अलग फीचर्स को शामिल करते रहती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने हाल ही में Bolero Neo Plus नामक गाड़ी लॉन्च की है। यह गाड़ी 9 सीटर वैकल्पिक है। अब तक बोलेरो लाइनअप में 3 मॉडल्स हैं – बोलेरो, बोलेरो नियो, और Bolero Neo Plus। 

WhatsApp Channel Join Now

यह गाड़ी पावरफुल इंजन, अच्छी स्पेस, अच्छी माइलेज, और अन्य विशेषताओं के साथ आती है। महिंद्रा बोलेरो की खासियत यह है कि यह ठोस और पावरफुल होने के साथ-साथ बुरे रोड कंडीशन में भी अच्छा प्रदर्शन करती है। इसी कारण से छोटे शहरों में लोगों की इसे ज्यादा पसंद होती है। ऐसे में इसलिए के द्वारा हम आपको Mahindra Bolero Neo Plus के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 

अगर आप भी महिंद्र बोलोरो नियो प्लस खरीदना चाहते हैं तो इससे पहले आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए जैसे इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन, डिजाइन आदि। तो आइये इस लेख को शुरू करते हैं और महिंद्रा बोलेरो न्यू प्लस के बारे में जानते हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus Design

दोस्तों आपको बता दे की Mahindra Bolero Neo Plus का डिजाइन बोलोरो नियो से मिलता जुलता ही है, लेकिन Mahindra Bolero Neo Plus में फ्रंट बंपर में फॉग लैंप हाउसिंग और बुल बार जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। आपको बता दे की Bolero Neo Plus में 16 इंच के एलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा Bolero Neo Plus बोलोरो न्यू की तुलना में 405 मीमी ज्यादा लंबा है। 

WhatsApp Channel Join Now

इसे भी जरूर पढ़िए: Hyundai Grand i10 Nios Price and Features

Bolero Neo Plus की कुल लंबाई 4400 मिमी है वहीं इसके व्हील बेस में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। Mahindra Bolero Neo Plus मौजूद समय में तीन कलर ऑप्शन में मार्केट में लॉन्च हुआ है, इसमें नेपोली ब्लैक, मजेस्टिक सिल्वर और डायमंड व्हाइट शामिल है। आप अपने मनपसंद का कलर का चयन कर सकते हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus Engine

Mahindra Bolero Neo Plus SUV में बोलेरो नियो के समान अंडरपिनिंग है, जो 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसमें लंबा व्हीलबेस है। इसमें बॉडी-ऑन-फ्रेम कंस्ट्रक्शन भी है। Bolero Neo Plus में 2.2-लीटर mHawk इंजन है जो 118 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यही इंजन अन्य महिंद्रा गाड़ियों में भी जैसे कि थार, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक में भी काम करता है।

WhatsApp Channel Join Now

Mahindra Bolero Neo Plus Features

Mahindra Bolero Neo Plus SUV में डुअल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर है, जिसमें ब्लूटूथ और USB के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। Neo Plus Bolero स्टीयरिंग पर माउंटेड कंट्रोल भी है, जिससे आप आसानी से गाड़ी को कंट्रोल कर सकते हैं। यहाँ पर 4 पावर विंडो भी हैं। गाड़ी में 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर, एलॉय व्हील, ISOFIX माउंट, और फॉलो मी होम हेडलैंप जैसी फीचर्स भी हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus Safety Features

Mahindra Bolero Neo Plus SUV में सुरक्षा के मामले में ISOFIX चाइल्ड सीट्स, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, दो एयरबैग, इंजन इमोबिलाइजर, और ऑटोमेटिक डोर लॉक जैसे फीचर्स हैं। इस कार में एम्बुलेंस वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के लिए तैयार किया गया है। महिंद्रा कंपनी शुरू से ही अपने सेफ्टी फीचर्स के चलते जानी जाती है क्योंकि इनकी गाड़ियां काफी ज्यादा मजबूत होती है।

Mahindra Bolero Neo Plus Price 

दोस्तों अगर आप एक मजबूत और शक्तिशाली एक्सयूवी खरीदना चाहते हैं तो Mahindra Bolero Neo Plus एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर Mahindra Bolero Neo Plus की कीमत के बारे में बात किया जाए तो आपको बता दे कि इस एक्सयूवी की शुरुआती कीमत 11.39 लाख रुपए है। इसके अलावा Mahindra Bolero Neo Plus की टॉप वैरियंट की कीमत 12.49 लाख रुपए है। आपको यह बात का ध्यान रखना है कि यह सारे कीमत एक्स शोरूम के मुताबिक बताया गया है।

WhatsApp Channel Join Now

Mahindra Bolero Neo Plus Specification

ईंधन प्रकारडीज़ल
सिलेंडरों की संख्या4
अधिकतम टोर्क280एनएम@1800-2800आरपीएम
पारेषण के प्रकारनियमावली
शरीर के प्रकारएसयूवी
इंजन विस्थापन2184 सीसी
अधिकतम शक्ति118.35बीएचपी@4000आरपीएम
बैठने की क्षमता9
ईंधन टैंक की क्षमता60 लीटर

Mahindra Bolero Neo Plus Review

दोस्तों अगर आप एक बहुत ही मजबूत और शानदार एक्सयूवी खरीदना चाहते हैं तो Mahindra Bolero Neo Plus आपके लिए काफी सही साबित हो सकता है, इस गाड़ी में ऐसे ऐसे कई फीचर्स डाले गए हैं जो इस गाड़ी को प्रीमियम बनता है। Bolero Neo Plus में 9 लोगों का बैठने का जगह दिया गया है जिसके चलते आप पूरे परिवार के साथ कहीं भी ट्रेवल कर सकते हैं। साथ हीं इस गाड़ी का इंजन काफी ज्यादा मजबूत है जो इसे औरों अलग बनाता है। Mahindra Bolero Neo Plus को आप कहीं भी और किसी भी प्रकार के रोड पर चला सकते हैं। यह एक शानदार गाड़ी है जिसे लेने के बाद आप कभी भी पछतावा नहीं करेंगे।

Frequently Asked Questions

  • Mahindra Bolero Neo Plus में इंजन टैंक की क्षमता कितनी है?

    Mahindra Bolero Neo Plus में इंजन टैंक की क्षमता 60 लीटर तक है।

  • Mahindra Bolero Neo Plus में कितने सीसी का इंजन लगा हुआ है?

    Mahindra Bolero Neo Plus में 2184 सीसी का इंजन लगा हुआ है।

  • Mahindra Bolero Neo Plus में कितने लोगों की बैठने की क्षमता है?

    Mahindra Bolero Neo Plus में कुल 9 लोगों की बैठने की क्षमता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको Mahindra Bolero Neo Plus के बारे में विस्तार से बताया है। महिंद्रा कंपनी द्वारा लांच किया जाने वाला यह एक काफी शानदार एक्सयूवी है जिसे लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक नहीं एक्सयूवी कर खरीदना चाहते हैं तो Mahindra Bolero Neo Plus आपके लिए एक अच्छा कार साबित हो सकता है। अगर आप Mahindra Bolero Neo Plus से जुड़ी कोई भी जानकारी एकत्रित करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़े। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

ganesh profile

हेलो गाइस मेरा नाम गणेश राठोड है। मुझे टेक्नोलॉजी में बोहत रूचि है, और मुझे टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी हासिल करना और लोगो के साथ ऐसी जानकारी शेयर करना काफी अच्छा लगता है। खबरे दिन भर के माध्यम से में टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग से जुडी जानकारी आपके साथ शेयर करूँगा।

Share This Article
1 Comment