TMKOC के लापता रोशन सिंह सोढ़ी की हुई घर वापसी, पुलिस को बताई घर छोड़ने की वजह

Akash Chavan
2 Min Read

25 दिन से गायब लापता रोशन सिंह सोढ़ी की घर वापसी हो चुकी है। उनके लापता होने का पता चलते ही उनके पिता ने दिल्ली के एक पुलिस थाने में अपने बेटे गुरुचरण सिंह (रोशन सिंह सोढ़ी) के लापता होने कि तकरार दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस की और से काफी छानबीन चल रही थी पर रोशन सिंह सोढ़ी के अचानक फिरसे लौटने से पुलिस का काम भी आसान होगया। इतने दिन अचानक गायब होने के बारे में पुलिस ने जब रोशन सिंह सोढ़ी से पूछताछ की तब यह पता चला की रोशन सिंह सोढ़ी धार्मिक यात्रा करने के लिए घर से निकल पड़े। और अमृतसर, लुधियाना जैसे और अन्य कही गुरूद्वारे में रुके। और कुछ समय बाद उन्हें घर जाने का अहसास हुआ, इसीलिए वह फिरसे अपने घर लौटे।

WhatsApp Channel Join Now

अगर हम रोशन सिंह सोढ़ी के लापता होने की बात करे तो 22 अप्रैल को ही वो अपने घरसे मुंबई आने के लिए निकले थे, और उनके पिताजी ने 26 अप्रैल को पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस केस को किडनैपिंग का केस समझकर FIR दर्ज कराई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के जांच से ऐसा पता चला है की गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में ही मौजूद थे। और कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया। जिसकी वजह से गुरुचरण के पिताजी उन्हें कॉल लगाने में असमर्थ रहे, जिसके चलते उन्हें शिकायत दर्ज करनी पड़ी। ऐसा भी पता चला है की बस कुछ ही दिनों में गुरुचरण सिंह की शादी भी होने वाली है।

akash chavan

दोस्तों मेरा नाम आकाश चव्हाण है, में पिछले ४ सालों से Blogging और SEO से जुडी चीजों पर काम कर रहा हूँ। इस सभी के साथ मुझे कंटेंट लिखना भी काफी पसंद है। Khabare Din Bhar पर में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े कंटेंट लिखता हूँ।

Share This Article
Leave a comment