क्रिस्टल का कछुआ कहां रखना चाहिए: फायदे जानकार तुरंत ही रख दोगे

Pankaj Pandey
6 Min Read

साथियों, आपको यह बात तो पता ही होगी कि वास्तु शास्त्र के नियमों का सही से पालन किया जाने से आपके घर में होने वाली सभी समस्याओं का आपको समाधान मिल सकता है। आपने किसी न किसी के घर पर धातु या फिर क्रिस्टल का कछुआ जरूर देखा होगा। पर क्या आपने कभी सोचा है कि घर में धातु या फिर क्रिस्टल का कछुआ क्यों रखा जाता है। कई लोगों को हमेशा सवाल होता है की पीतल का कछुआ कहाँ रखें, क्रिस्टल का कछुआ कहाँ रखना चाहिए, पर क्या आपको पता है कि वास्तु के अनुसार कछुआ रखने की सही दिशा क्या होती है। अगर आपको इसके बारे में कुछ भी नहीं पता, तो चिंता करने की कोई बात नहीं, क्योंकि आजके इस आर्टिकल में हम क्रिस्टल का कछुआ कहाँ रखना चाहिए, इसके फायदे और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह सभी बातें जानने वाले हैं।

क्रिस्टल के कछुए से जुडी कुछ बाते

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल के कछुए को एक महत्वपूर्ण वस्तु मानी जाती है। लोग क्रिस्टल के कछुए को हमेशा गिफ्ट के रूप में किसी को भी भेट देना पसंद करते है, क्यूंकि वास्तु के अनुसार क्रिस्टल का कछुआ धन समृद्धि और सकारात्मकता को आकर्षित करता है। माना जाता है की क्रिस्टल के कछुए को घर या ऑफिस में रखे जाने से घर या ऑफिस में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा छायी रहेगी। और आपको धन लाभ और घरमे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जैसे लाभ मिलेंगे। क्रिस्टल के कछुए को घर में रखे जाने के और भी कई फायदे है, तो चलिए उन फायदों के बारे में भी जान लेते है।

यह भी जरूर पढ़िए: Vastu Tips for Home

क्रिस्टल कछुआ रखने के फायदे

क्रिस्टल के कछुए को घर में रखे जाने के फायदों की अगर हम बात करे तो क्रिस्टल का कछुआ धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। क्रिस्टल का कछुआ घर और ऑफिस में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ाता है। आप अपने घर या ऑफिस में क्रिस्टल के कछुए को नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए भी कर सकते हो। क्रिस्टल का कछुआ घर में रखे जाने से परिवार के सदस्यों की सेहत भी ठीक रहती है। क्रिस्टल के कछुए को घर में रखे जाने से आपके अपने रिश्ते में सुधार भी देखने मिलेगी। ऐसी मान्यता है की क्रिस्टल का कछुआ घरमे रखे जाने से आपको अपने करियर ने सफलता भी देखने मिलेगी। आपको यह सभी लाभ तब ही मिलेंगे जब आप इस क्रिस्टल के कछुए को सही तरीके से रखोगे।

क्रिस्टल कछुआ रखने का तरीका

  • अगर आप क्रिस्टल के कछुए को उत्तर दिशा में रखते हो तो आपके धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।
  • क्रिस्टल के कछुए को पूर्व दिशा में रखे जाने से आपके स्वास्थ्य और ज्ञान में वृद्धि होगी।
  • क्रिस्टल के कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में रखे जाने से आपके रिश्ते और प्रेम में वृद्धि आएगी।
  • क्रिस्टल के कछुए को पश्चिम दिशा में रखे जाने से आपके सफलता और करियर में वृद्धि होगी।
  • अगर आप घर या ऑफिस के मुख्या द्वार के पास क्रिस्टल के कछुए को रखते हो तो घरमे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • अगर आप घरके पूजा कक्ष में क्रिस्टल कछुए को रखते हो तो आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
  • लिविंग रूम में क्रिस्टल के कछुए को रखे जाने से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है।
  • बैडरूम में क्रिस्टल के कछुए को रखे जाने से अच्छी नींद और सकारात्मक सपने आने लगते है।
  • और कार्यालय में क्रिस्टल के कछुए को रखे जाने से सफलता और करियर में वृद्धि होती है।

क्रिस्टल के कछुए को रखने के टिप्स

क्रिस्टल के कछुए को हमेशा पानी में या फिर पानी के पास रखना चहिये। हमेशा इस बात का ध्यान रखे की क्रिस्टल का कछुआ साफ़ सूत्र तरीके से रखा गया है। क्रिस्टल के कछुआ कभी भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। क्रिस्टल के कछुए को लाल कलर के कपडे के ऊपर रखिये। आप क्रिस्टल के कछुए के मुख के सामने दीपक जला सकते है।

क्रिस्टल का कछुआ खरीदने के उपाय

क्रिस्टल का कछुआ आप किसी भी वास्तु शास्त्र की दूकान से खरीद सकते है। इसे खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान दे की यह कभी भी टूटा हुआ न हो। क्रिस्टल के कछुए को खरीदते वक्त उसके आकर का ख़ास ध्यान दे। अगर आपको क्रिस्टल का कछुआ पसंद नहीं आता है तो उसे ना ख़रीदे। क्रिस्टल का कछुआ किसी शुभ दिन ही ख़रीदे।

तो साथियों यह थी क्रिस्टल का कछुआ कहाँ रखना चाहिए, क्रिस्टल कछुआ रखने के फायदे, और क्रिस्टल कछुआ रखने का तरीका से जुडी जानकारी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना।

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
Leave a comment