Women’s Day 2024: 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

Pankaj Pandey
3 Min Read

आपने एक बात गौर की होगी की हर साल 8 मार्च के दिन ही महिला दिवस मनाया जाता है। और आप भी इस दिन महिला दिवस को सेलिब्रेट करते होंगे, पर क्या आपने कभी सोचा हे की इसी दिन महिला दिवस क्यों मनाया जाता है, या फिर 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाने के पीछे का राज क्या है? अगर आप भी 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? यह जानने के लिए उत्सुक हो तो इस आर्टिकल में आपको अपने इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। तो चलिए आर्टिकल शुरू करते है और जानते अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now

साथियों अब वह जमाना नहीं रहा जब महिलाये सिर्फ घरमे खाना पकाने के लिए पहचानी जाती थी। आज कल की महिलाये किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। आपको कुछ सालो पहिले समाज में सिर्फ पुरुषों का वर्चस्व देखने मिलता था, पर आजके ज़माने में महिलाये भी पुरुषों को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भले ही वह कोई बड़ी नौकरी, राजनीति या किसी तरह का बिज़नेस हो। जिस तरह पुरुषों का इन सभी चीजों के लिए नाम निकलता था उसी तरह महिलाओं का भी नाम आपको देखने मिलता है।

8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?

8 मार्च 1908 को अमेरिका के new york शहर में 15,000 से अधिक काम करने वाली महिलाओं ने कम वेतन, लंबे काम के घंटे और काम करने के ख़राब परिस्थितियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन महिलाओं के अधिकार के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन माना गया था। 1910 में, सोशलिस्ट पार्टी के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव क्लारा ज़ेटकिन ने रखा था। और क्लारा ज़ेटकिन के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी और वह मौजूद सभी महिलाओं ने उनका समर्थन किया था। और 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में पहिली बार महिला दिवस मनाया गया था। और कुछ सालो बाद यानी 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाने के मान्यता दी तब से दुनियाभर में 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने, महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने, और लैंगिक समानता के लिए लड़ने के लिए मनाया जाता है।

महिला दिवस 2024 की थीम 

हर साल महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 2024 में Inspire Inclusion (एक ऐसा दुनिया जहा हर किसी को बराबरी का हक़ और सम्मान मिले।) थीम मनाई जाने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now

साथियों उम्मीद है की आप जान गए होंगे 8 मार्च को महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना।

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
Leave a comment