वास्तु के अनुसार किचन का कलर कैसा होना चाहिए: किस्मत चमका देंगे यह कलर

Pankaj Pandey
7 Min Read

साथियों, क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने घर या किचन में जो भी कलर इस्तेमाल करते हैं, उसका आपके जीवन पर क्या परिणाम पड़ता है? साथियों, वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में रखी जाने वाली छोटी से छोटी चीजों का हमारे जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। कुछ इसी तरह, हमारे किचन में हम जिस कलर का इस्तेमाल करते हैं, उसका भी काफी गहरा असर हमारे जीवन में पड़ता है। लेकिन आप किस कलर का इस्तेमाल अपने किचन में करते हैं, यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर आप गलत कलर का इस्तेमाल अपने किचन में करते हैं, तो सकारात्मक के बजाय नकारात्मक परिणाम आपके जीवन में पड़ सकते हैं। तो चलिए, साथियों, इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किचन का कलर कैसा होना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now

साथियों, घर का किचन एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहाँ हम भोजन बनाते हैं। इंसान दिन में २ बार के भोजन के लिए ही अपने जीवन में कई संघर्ष करता है। हमें हमेशा यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के किचन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होना चाहिए, क्योंकि इसे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में किचन की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए जाते हैं, और उनमें से एक उपाय है कि किचन का कलर कैसा होना चाहिए।

किचन का कलर कैसा होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम कुल ५ ऐसे कलर जानेंगे जिनका उपयोग करने से किचन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

1. हरा कलर

green-wall

हरे कलर को प्रकृति का कलर भी कहा जाता है, ऐसी मान्यता है कि किचन में हरा कलर लगाने से आपकी सेहत पर इसका अच्छा असर देखने को मिलता है। और यह कलर सकारात्मकता का प्रतीक भी होता है। यह कलर आपके किचन में लगाए जाने से आपके परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

WhatsApp Channel Join Now

2. पीला कलर

पीला कलर किचन में लगाने से घर में ऊर्जा, ताजगी, और खुशियों का माहौल बना रहता है, इसीलिए किचन में पीला कलर लगाने की मान्यता है। पीला कलर लगाने से घर में हमेशा सकारात्मकता छाई रहती है। इस रंग को आशावाद, उल्लास, और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

3. नारंगी कलर

नारंगी कलर को रचनात्मकता, उत्साह, और भूख का प्रतीक माना जाता है, इस कलर को घर में लगाने से गतिशीलता का प्रवाह आता है। यह कलर आशावाद और रिश्तों को प्रोत्साहित करता है। आप इस कलर का उपयोग किचन में जो भी फर्नीचर और उपकरण होते हैं, उनमें कर सकते हैं।

4. सफ़ेद कलर

सफेद कलर को शुद्धता, शांति, और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। इस कलर को किचन में लगाने से आपका किचन साफ और सुव्यवस्थित दिखाई देगा। इस कलर को घर में लगाने से हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। और इस कलर को ज्यादातर लोग अपने किचन में लगाते हैं। यह एक बहुत ही सामान्य कलर माना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now

5. गुलाबी कलर

आप किचन में गुलाबी कलर का भी उपयोग कर सकते हैं। गुलाबी कलर को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस कलर को किचन में लगाने से परिवार के लोगों में प्यार बढ़ने लगता है, जिससे घर का माहौल एकदम सकारात्मक बन जाता है। किचन में गुलाबी कलर होने से आपको हमेशा खुशी महसूस होगी।

तो साथियों, यह थे 5 कलर जो आपको अपने किचन में लगाने चाहिए। पर कुछ ऐसे भी कलर हैं जिनका उपयोग आपको गलती से भी किचन में नहीं करना चाहिए। तो चलिए यह भी जान लेते हैं कि वे कौन से कलर हैं जिनका उपयोग किचन में नहीं करना चाहिए।

किचन में किन रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमने ३ ऐसे कलर बताये है जिनका उपयोग आपको किचन में बिलकुल भी नहीं करना है।

WhatsApp Channel Join Now

1. काला कलर

काले कलर को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, और इस कलर का इस्तेमाल करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपके घर में मुसीबतें बढ़ती हैं। इसीलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप किचन में कभी भी काले कलर का इस्तेमाल न करें।

2. लाल कलर

लाल कलर को क्रोध, तनाव और आक्रमकता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप किचन में लाल कलर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। क्योंकि इससे आपके घर में हमेशा झगड़े का माहौल बना रहेगा।

3. नीला कलर

नीले कलर को शांति और शीलता का प्रतीक माना जाता है, पर ऐसी मान्यता है कि यह कलर किचन में लगाया जाने से आपकी भूख कम होती है। इसीलिए नीले कलर को कभी भी किचन में नहीं लगाना चाहिए।

किचन कलर टिप्स

  • किचन में हमेशा हलके रंगो का उपयोग करना चाहिए।
  • किचन में विभिन्न रंगो का उपयोग करना बेहतर साबित होता है।
  • किचन में कोई भी रंग लगाने से पाहिले उसके वास्तु शास्त्र के बारे में जानकारी जरूर ले।
  • किचन हमेशा साफ़ और सुव्यवस्थित रखे।

तो साथियों कैसी लगी आपको वास्तु के अनुसार किचन का कलर कैसा होना चाहिए यह जानकारी, अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना, और इसी तरह की जानकारियों के लिए KhabareDinBhar Hindi News Blog को बुकमार्क भी जरूर करना।

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
3 Comments