घर में हो वास्तु दोष तो हो सकती है यह 4 बीमारियां: जानिए उपाय 

Pankaj Pandey
6 Min Read

वास्तु दोष उपाय: हर कोई चाहता है कि वह एक अच्छा जीवन जीए, और अच्छा जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना बेहद जरूरी है। अच्छा स्वास्थ्य के लिए आपके घर में वास्तु दोष न हो, इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

आपके घर में वास्तु दोष होने से आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप लंबे समय तक परेशान रह सकते हैं और आपकी पूरी जिंदगी प्रभावित हो सकती है। लोग सेहतमंद जीवन जीने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। वे पौष्टिक भोजन खाते हैं, रोजाना व्यायाम करते हैं, हर महीने डॉक्टर से चेकअप करवाते हैं, ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे। लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें सेहत को लेकर कोई न कोई समस्या होती रहती है।

इसका सबसे बड़ा कारण वास्तु दोष हो सकता है। जी हां, आपने सही सुना! अगर आप वास्तु दोष के कुछ उपायों को आजमाते हैं तो आप भी एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

आइए इस लेख में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष होने से कौन सी 4 बीमारियों का सामना आपको करना पड़ सकता है, और घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको कौन से उपाय आजमाने चाहिए।

वास्तु दोष से होती है ये 4 बीमारियां 

  1. पेट संबंधी समस्या 
  2. नींद न आने की समस्या 
  3. शरीर में दर्द की समस्या 
  4. हृदय संबंधी बीमारियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके वास्तु में दोष होगा तो आपको इन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको लंबे समय तक परेशानी हो सकती है। 

1. पेट संबंधी समस्या 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का किचन विशेषकर उत्तर और पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। अगर आपने इन दिशाओं में खाना बनाया, तो आपको पेट संबंधी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे पेट में गैस, एसिडिटी और अपचन। इससे आपके पेट की पाचन क्रिया पूरी तरह से बिगड़ सकती है।

उपाय:

किचन को दक्षिण और पूर्व दिशा में रखें। खाना पकाने के लिए ये उचित दिशाएं मानी जाती हैं।
खाना खाते समय घर का वातावरण शांत और स्वच्छ रखें। इससे अन्न पचन अच्छे से हो सकता है।

2. नींद न आने की समस्या 

नींद न आना सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है क्योंकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई तो आपको मानसिक तनाव, थकान, बेचैनी जैसी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इसकी एक वजह वास्तु दोष भी हो सकती है। वास्तु के अनुसार, अगर आप उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण दिशा में पैर करके सोते हैं, तो आपकी नींद में बाधा आ सकती है और आपको भयानक सपने आ सकते हैं, जिसके कारण आपकी नींद खराब हो सकती है।

उपाय:

यदि आप सोने जा रहे हैं तो बिस्तर इस तरह लगाएं कि आपके पैर पूर्व दिशा में हों।
सोते समय हवा खुली रहनी चाहिए।

3. शरीर में दर्द की समस्या 

अगर आपके हाथ-पैरों में हमेशा दर्द होता है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इस वजह से शरीर को ऊर्जा मिलना बंद हो सकता है और त्वचा से संबंधित परेशानी हो सकती है। आप हमेशा थकावट महसूस करते रहेंगे। अगर आप भोजन करते समय दक्षिण दिशा में मुंह करके बैठते हैं, तो शरीर में भयानक दर्द हो सकता है।

उपाय:

भोजन करते समय अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
सुबह उठते ही पूर्व दिशा में मुंह करके सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

4. हृदय संबंधी बीमारियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों और घर का रंग यह बता सकते हैं कि किस तरह का वास्तु दोष है। वास्तु के अनुसार, घर में नारंगी और पीला रंग ब्लड प्रेशर, नीला रंग वायु रोग और गहरा लाल रंग हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आपके घर में भी इन रंगों का इस्तेमाल हुआ है, तो जल्द ही घर में रंग बदलने का निर्णय लें। आपको वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का रंग कैसा होना चाहिए, इसके बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए, वरना आपको कई बीमारियों से परेशानी हो सकती है।”

उपाय:

अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीवारों पर दिशा के हिसाब से अच्छे सात्विक और हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सुनिश्चित करें कि आपका मुख्य दरवाजा सही दिशा में लगा है।

साथियों ऊपर बताये गए वास्तु दोष से आपको कई तरह की बीमारिया  जिनके बारे में हमने आपको बता दिया है। यदि आप इन सभी बिमारियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हो तो आपको अच्छे से वास्तु दोष का ध्यान रखना होगा। 

साथियों उम्मीद है की वास्तु दोष से जुडी यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना। 

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
Leave a comment