Vastu Tips for Home: घर में वास्तु दोष होने पर क्या करें? जानिए कारण, संकेत और उपाय 

Pankaj Pandey
6 Min Read

इस लेख में हमने घरमे वास्तु दोष होने के कारण, संकेत और कुछ उपाय बताये है जिन्हे आजमाने पर आपके घर से हमेशा के लिए वास्तु दोष दूर हो जायेगा।

Vastu Tips for Home: हर किसी को अपना घर ही सबकुछ होता है, घर में सब अच्छा खासा चले और सब साफ-सुथरा रहे इस कोशिश में सब लगे रहते है, लेकिन सिर्फ घर बाहर से अच्छा दिखना ही काफी नहीं है, हमारे घर में वास्तु का विशेष महत्व होता है जैसे की घर का निर्माण, उसकी दिशा, कमरों का स्थान इनका भी गहरा प्रभाव घर पे पड़ता है। कभी कभी अनजाने में वास्तु को देखना भूल ही जाते है, यदि हमारे घर में वास्तु दोष हो तो इसके संकेत हमें मिलने लगते है। तो इससे बचने के लिए वास्तु के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। क्या आपके घर में भी ऐसा कुछ हो रहा है? अगर आपके घर में वास्तु दोष होगा तो आपको इसी सभी नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ेगा। तो जल्द से जल्द अपने घर से वास्तु दोष दूर करने की लिए हमने कुछ उपाय बताये है, इन उपायों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। 

तो आइये इस लेख में आगे बढ़ते है और जानते है की वास्तु दोष दूर करने के लिए हमें क्या करना चाहिए। 

वास्तु दोष होने के कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनाते समय घर का निर्माण, इसकी दिशा और कौनसे चीजों के लिए कौनसा स्थान उचित है इन बातों पर ध्यान नहीं दिया तो वास्तु दोष हो सकता है, जिससे बाद में घर में लगातार गृह कलेश बढ़ते रहेंगे। तो इन सभी वजह से घर में वास्तु दोष हो सकता है। अगर आपने भी इन चीजों पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके घर में भी वास्तु दोष बना रहेगा।

वास्तु दोष होने के संकेत

हमने यह तो जान लिया की वास्तु दोष होने के क्या कारन होते है, पर घर मे वास्तु दोष हो तो इसके आपको कुछ संकेत भी मिलते है। अगर आपके घर में वास्तु दोष हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती रहेगी, घर में हमेश गृह क्लेश होते रहेंगे, आपके घरके सदस्यों से हमेशा बेवजह वादविवाद होते रहेंगे और खासकर बार बार घर के सदस्य बीमार पड़ते रहेंगे। डॉक्टर से उपाय लेने के बाद भी आपको बिमारियों से छुटकारा नहीं मिलेगा।अगर आपको भी ऐसे नकारात्मक संकेत मिल रहे है तो समझलो की आपके घर में वास्तु दोष है। अगर आपके घर में ऐसे अशुभ संकेत आपको मिल रहे हो तो तुरंत ही वास्तु शास्त्र का उपयोग करके इसका निवारण कर लीजिये। 

वास्तु दोष दूर करने के उपाय 

आपको वास्तु दोष के कारण अशुभ संकेत मिलते है तो तुरंत आपको इसका उपाय करना चाहिए क्योंकि घर में हमेशा ऐसी चीजे होना घर के लिए अच्छा नहीं होता। घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहनी चाहिए। तो आइये वास्तु दोष दूर करने के उपायों के बारे में जान लेते है। 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष होगा तो पहले वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। 
  • ईशान कोन में चांदी की वस्तु बनाकर रखने से वास्तु दोष दूर हो सकता है। 
  • यदि आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होगा तो उसे बंद कीजिये और पूर्व-उत्तर दिशा में मुख्य द्वार बनवानेकी सोचे। 
  • शाम के समय कपूर जलाकर घर के हर कोने में रखिये और हर सुबह शाम भगवान की पूजा करे। ऐसा करने से सभी नकरात्मक ऊर्जा भाग जाती है और घर में सुख शांति वास करती है। 
  • घर में हरे पौधे लगाइये, खासकर तुलसी का पौधा लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। 
  • दिशाओं के हिसाब से घर के हर कमरे का स्थान उचित होना जरुरी है। तो सही दिशा देखके वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसा घर होना चाहिए (Vastu Tips for Home) यह जान लीजिये। 
  • धातु की घंटी बजानेसे सकारात्मक ऊर्जा आती रहेगी। 

तो यह थे कुछ वास्तु दोष के उपाय जिससे आप वास्तु दोष को हमेशा के लिए अपने घर से दूर कर सकते हो। यह उपाय करने से आपके घर में सुख शांति रहेगी, धन प्राप्ति होगी और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी ही रहेगी।

निष्कर्ष

वास्तु दोष हमारे पुरे घर को बरबाद कर सकती है, तो वास्तु दोष को दूर करना आपके लिए सबसे फायदेमंद बात है क्योंकि घर में नकारात्मक ऊर्जा रहे ऐसा कोई नहीं चाहता, तो ऊपर दिए गए उपाय करके आपने वास्तु दोष दूर किया तो उससे आपका जीवन अधिक बेहतर बन सकता है।  

साथियो उम्मीद है की घर में वास्तु दोष होने पर क्या करना चाहिए इसके बारे में यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना। 

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
1 Comment