Vastu Ke Anusar Kitchen Ki Disha: रसोई घर किस दिशा में होना चाहिए

Pankaj Pandey
3 Min Read

Vastu Ke Anusar Kitchen Ki Disha: वास्तु के अनुसार अगर आप कोई भी चीज करते हो, तो इसका सकारात्मक परिणाम आपको अपने घर में देखने मिलेगा। इसी तरह अगर आप घर का किचन वास्तु को ध्यान में रखते हुए बनाते हो, तो इसके सकारात्मक परिणाम आपको देखने मिलेगा, वही अगर आप घर का किचन वास्तु के अनुसार नहीं बनाते तो इसका नकारात्मक परिणाम भी आपको देखने मिलेगा। जिस तरह बैडरूम, हॉल और अन्य चीजों का वास्तु जरुरी होता है उसी तरह आपके किचन का वास्तु शास्त्र भी जरुरी है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आजके इस आर्टिकल में वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर किस दिशा में होना चाहिए इसके बारे में जानने वाले है। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है, और जानते है kitchen vastu tips.

रसोई घर किस दिशा में होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका रसोई घर (किचन) दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा को अग्नि देवता की दिशा मानते है। और रसोई घर में आग का प्रयोग किया जाता है। इसीलिए इस दिशा में रसोई घर होना शुभ माना जाता है। अगर आप दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई घर बनाना भी चाहते है पर किसी कारण किए वजह से यह आपके लिए संभव भी नहीं हे तो आप उत्तर-पश्चिम दिशा में रसोई घर बना सकते हो। क्योंकि यह दिशा वायव्य देवता के लिए मानी जाती है और इस दिशा में भी रसोई रखना शुभ साबित ही सकता है। अगर आप वास्तु शास्त्र की माने तो यह बात हमेशा याद रखना की रसोई घर को कभी भी उत्तर, पूर्व, ईशान, या पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए।

रसोई घर वास्तुशास्त्र टिप्स

  • हमेशा रसोई घर का द्वार खुला ही रहना चाहिए।
  • रसोई घर का चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
  • रसोई घर में होने वाला सिंक हमेशा उत्तर-पूर्व या ईशान दिशा में होना चाहिए।
  • रसोई घर में फ्रिज हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • रसोई घर में माइक्रोवेव हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए।
  • रसोई घर में एग्जॉस्ट फैन हमेशा पूर्व दिशा की दीवार पर होना चाहिए।
  • रसोई घर हमेशा साफ़ सूत्री होनी चाहिए।

यह भी जरूर पढ़िए: किचन का कलर कैसा होना चाहिए

आपके रसोई घर को हमेशा वास्तु शास्त्र के अनुसार रखने के लिए ऊपर दिए गए सभी पॉइंट्स को याद जरूर रखना।

दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताना।

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
2 Comments