Vastu Ke Anusar Fridge Kaha Rakhe: किस दिशा में रखना चाहिए फ्रिज

Pankaj Pandey
5 Min Read

Vastu Ke Anusar Fridge Kaha Rakhe: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी जाने वाली हर एक चीज का हमारे जीवन पर परिणाम पड़ता है। यदि आप वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखते हुए घर में कोई भी चीज रखते हो तो इसका सकारात्मक परिणाम हमें हमारे जीवन में देखने मिलता है, वही अगर हम वास्तु शास्त्र को नजर अंदाज करते है तो इसका नकारात्मक परिणाम हमें अपने जीवन में देखने मिलता है। इन्ही वस्तुओं में से एक है फ्रिज, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार रखे जाने से इसका सकारात्मक परिणाम हमें हमारे जीवन में देखने मिलता है। तो आइये इस लेख में आगे बढ़ते है और वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज कहा रखना चाहिए इसके बारे में जानते है।

फ्रिज को वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में रखना महत्वपूर्ण होता है, ऐसी मान्यता है की फ्रिज को सही दिशा में रखे जाने से इसका सकारात्मक परिणाम हमारे जीवन में पड़ने लगता है और हमारे स्वास्थ्य पर इसका अच्छा असर पड़ने लगता है, और परिवार में खुशहाली का माहौल छाया रहता है।

वास्तु के अनुसार फ्रिज रखने के लिए शुभ दिशाएँ

पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा को सूर्य संबधित दिशा माना जाता है। सूर्यदेवता को ऊर्जा और समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। इसीलिए पश्चिम दिशा में फ्रिज रखे जाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। और धन में वृद्धि होती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा: अगर इस दिशा की बात करे तो यह दिशा वायु देवता से संबधित है। वायु देवता को स्वास्थ्य और सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। इस दिशा में फ्रिज रखे जाने से आपके स्वास्थ्य और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।

उत्तर दिशा: इस दिशा को भगवान् कुबेर की दिशा माना जाता है, और भगवान् कुबेर को धन का देवता माना जाता है, इसीलिए फ्रिज को उत्तर दिशा में रखे जाने की सलाह दी जाती है। और आप इस दिशा में फ्रिज रखते हो तो आपके धन में काफी वृद्धि होगी।

इन दिशाओं में भूलकर भी ना रखे फ्रिज

पूर्व दिशा: इस दिशा को अग्नि देवता का प्रतिक माना जाता है, और अग्नि देवता को क्रोध और ऊर्जा का प्रतिक माना जाता है। इसीलिए आपको कभी भी पूर्व दिशा में फ्रिज नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अशांति और क्रोध का प्रवाह होता है।

दक्षिण दिशा: दक्षिण दिशा को यम देवता की दिशा माना जाता है, और याम देवता को मुर्त्यु के देवता माना जाता है, इसीलिए इस दिशा में फ्रिज ना रखने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में फ्रिज रखे जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। और इसका असर आपके स्वास्थय पर पड़ता है।

अन्य वास्तु टिप्स

  • फ्रिज का दरवाजा हमेशा पूर्व दिशा में खुलना चाहिए।
  • इस बात का ध्या न रखे की फ्रिज हमेशा साफ़ सूत्रा हो।
  • फ्रिज के अंदर कभी भी खराब भोजन नहीं रखना चाहिए।
  • फ्रिज को दीवार को चिपका कर न रखे, इसे दीवार से कम से कम 6 इंच की दुरी पर रखे।
  • फ्रिज के ऊपर किसी भी तरह की भारी वास्तु ना रखे।
  • फ्रिज में किसी भी तरह का टूटा हुआ सामान ना रखे।

इसे भी जरूर पढ़े: Almari Kis Disha Mein Honi Chahie

ऊपर बताई गयी सभी वास्तुशास्त्र की टिप्स को अपनाने से इसका सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने मिलेगा। और उम्मीद करते है की यह

ऊपर बताई गयी सभी वास्तुशास्त्र की टिप्स को अपनाने से इसका सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने मिलेगा। और उम्मीद करते है की यह

ऊपर बताई गयी सभी वास्तुशास्त्र की टिप्स को अपनाने से इसका सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने मिलेगा। और उम्मीद करते है की यह Vastu ke anusar fridge kaha rakhe की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

pankaj-profile-image

दोस्तों मेरा नाम पंकज पांडे है। में एक आर्ट्स का स्टूडेंट हूँ। मेने मेरे पिताजी से एस्ट्रोलॉजी, भविष्यवाणी जैसी चीजे सीखी है। और इस न्यूज़ वेबसाइट पर में राशिफल और वास्तु शास्त्र से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह की जानकारी लोगों के साथ शेयर करना काफी अच्छा लगता है।

Share This Article
Leave a comment