Sunil Chhetri Retirement: भारत की फूटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री लेंगे सन्यास

Akash Chavan
2 Min Read

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमे उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है। सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया पर लगभग 10 मिनट का वीडियो अपने अकाउंट से पब्लिश किया है जिसमे उन्होंने अपने करियर की शुरुवात से लेकर पूरी जर्नी के बारे में बताया, और उन्होंने बताया की 6 जून 2024 के दिन कुवैत के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफ़ायर मैच में वह इंटरनेशनल फूटबाल से रिटायरमेंट लेने वाले है।

उम्र के 39 साल में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे सुनील छेत्री ने भारत के लिए पहिला फूटबाल मैच 2005 में खेला था, और 19 सैलून से वह भारत के लिए फुटबॉल खेल रहे है। भारतीय फूटबाल टीम के लिए वह बोहत ही महत्वपूर्ण खिलाडी रहे है। सुनील छेत्री भारत के लिए अब तक कुल 150 मैच खेल चुके है जिनमे उन्होंने 94 गोल किये है।

सुनील छेत्री ने इस 9.51 मिनट के वीडियो में, भारत के लिए खेला गया पहिला मैच, और उनका भारत के लिए पहिला गोल इन सभी बातों के बारे में बात की है, उन्होंने कहा आज भी मुझे वह सब चीजे याद है। इस रिटायरमेंट के बारे में उन्होंने सबसे पहिले अपने माता-पिता और पत्नी से बात की, जिसमे उनके पिता तो खुश हुए, पर उनकी माँ और पत्नी भाउक होकर रोने लगी।

सुनील छेत्री को 2011 में अर्जुन पुरस्कार, और 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सन्मानित किया गया है।

akash chavan

दोस्तों मेरा नाम आकाश चव्हाण है, में पिछले ४ सालों से Blogging और SEO से जुडी चीजों पर काम कर रहा हूँ। इस सभी के साथ मुझे कंटेंट लिखना भी काफी पसंद है। Khabare Din Bhar पर में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े कंटेंट लिखता हूँ।

Share This Article
Leave a comment